फिरोजपुर में पुलिस एनकाउंटर! हथियार बरामदगी के दौरान शूटर ने चलाई गोली

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 09:54 PM (IST)

फिरोजपुर (सतीश): फिरोजपुर के जीरा में पुलिस एनकाऊंटर होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार की हत्या के मामले में राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने हथियारों की बरामदगी दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक शूटर को घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 

बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक 30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जिसके बाद पूछताछ में और हथियारों को छिपाए जाने की जानकारी मिली और पुलिस आरोपियों को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी लेकिन वहां पर आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक शूटर को जख्मी कर दिया है, जिसके पैर में गोली लगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News