पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, बरामद हुआ एक लोडेड RPG

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 03:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क: तरतारन आर.पी.जी. जांच दौरान  एक बड़ा खुलासा हुआ है। सरहाली आर.पी.जी. अटैक 3 मड्यूल सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार तरनतारन RPG अटैक की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक और RPG बरामद हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह RPG लोडेड है, इसका इस्तेमाल कहां पर होना था इस बारे जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस ने एक बड़ी घटना होने से पहले ही साजिश को नाकाम कर दिया। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादी यादविंदर सिंह सब मॉड्यूल को चला रहा था और अब तक 3 RPG बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने कैनेडा में बैठे लंडा के इस मड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस बारे पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर सारी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कनाडा स्थित आतंकवादी लंडा के निर्देश पर फिलीपींस स्थित यदविंदर सिंह द्वारा संचालित सब मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini