पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, UP से भगोड़ा विधायक की मिली लोकेशन

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 03:06 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब डेस्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के फरार विधायक बेटे को लेकर अहम खबर सामने आई है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों से पता चला है कि फरार अब्बास अंसारी की लोकेशन पंजाब से मिली है और यह उसकी आखिरी लोकेशन है। इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है व पंजाब की कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। 

बता दें मऊ सीट से विधायक अब्बास अंसारी कई महिनों से फरार चला आ रहा है। आपको यह भी बता दें गत 25 अगस्त को एम.पी. एम.एल.ए. कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था। अब्बास अंसारी पर लखनऊ पुलिस को बगैर बताए हथियार लाइसेंस नई दिल्ली ट्रांसफर कराने का आरोप है। इसी को लेकर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके साथ ही एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी कर कई हथियार लेने का भी आरोप है। लखनऊ पुलिस ने यू.पी., राजस्थान सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। अब जाकर पुलिस को इसकी लोकेशन पंजाब में मिली है। कोर्ट ने 14 जुलाई को अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

यू.पी. पुलिस के अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि अब्बास अंसारी पंजाब के रास्ते पाकिस्तान फरार होने वाला है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News