पुलिस हाथ लगी बड़ी कामयाबी लापरवाही कारण नाकामयाबी में बदली, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 12:43 PM (IST)

फिल्लौर (भाखड़ी): स्थानीय पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी पुलिस की ढीली कार्यवाही कारण नाकामयाबी में बदल गई। शराब स्मगलर के घर छापेमारी दौरान पुलिस ने वहां से 3 थैले जिसमें सोने के गहने और रुपए थे, उठा कर ले गई जबकि परिवार के मैंबर कोलाहल डालते रहे, जिनका यह थैला हैं वह घर से बाहर निकल कर भाग रहे हैं। पुलिस उनमें से एक को भी नहीं पकड़ सकी। डी.एस.पी. ने कहा घर से सिर्फ 5 लाख 35 हजार रुपए मिले हैं। लड़की ने कहा पुलिस उसका आधा किलो सोना और 3 लाख भी ले कर गई, वह कौन हजम कर गया।
मिली सूचना मुताबिक स्थानिक पुलिस की तरफ से अपनी पीठ थपथपाने के लिए थाने का गेट बंद करके अंदर जो खिचड़ी बनाई जा रही थी उसकी खुशबू पंजाब ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश हरियाणा तक फैल गई जिसके बाद दोपहर एस.पी.डी. जालंधर को भी थाने आना पड़ा। शनिवार सुबह 11 बजे थाना प्रमुख फिल्लौर ने पुलिस पार्टी के साथ शहर के वार्ड नंबर 10 में पड़ते पहले शराब स्मगलिंग का धंधा करने वाले जोजी के घर छापा मारा। गाड़ियों से उत्तर कर पुलिस सीधा जोजी के घर दाखिल हुई। घर में पड़े थैले और ट्रंक खोलकर उसमें पड़े 3 काले, भूरे व लाल रंग के थैले उठाकर ले गई।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक जो 3 थैले पुलिस वहां से लेकर गई उनमें काले और भूरे रंग के थैले नोटों से भरे हुए थे, जबकि लाल रंग के थैले में आधा किलो सोने के गहने और 3 लाख रुपए थे जिसकी पुष्टि उस घर की लड़की मोनिका और अन्य परिवार वालों ने भी की। उसने कहा कि दूसरे 2 थैलों में कितना कैश था, वह नहीं जानते और जो राम को अम्बाला से उनके रिश्तेदार के साथ उनके घर 2 लग्जरी गाड़ियों में बैठ कर आए थे। जब पुलिस ने उनके घर छापा मारा तो वह 8 व्यक्ति उस समय वहीं मौजूद थे। उसने कोलाहल डाल-डाल कर फिल्लौर पुलिस को कहा कि पहले इन 8 व्यक्तियों को पकड़े जिनके यह दोनों थैले हैं। पुलिस घर की तलाशी लेने और थैले पकड़ कर ले जाने में लगी रही, जबकि एक-एक करके वह आठों व्यक्ति जिनमें 4 महिलाएं और 4 पुरुष थे, पुलिस की आंखों के सामने गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। उनके जाने के बाद पुलिस फिर उनके घर आई और उक्त लोगों की वहां छूट गई गाड़ी एच.आर. 85 ई 2956 उठाकर ले गई।

PunjabKesari

पुलिस ने पूरा दिन मीडिया से दूरी बनाई
पुलिस की छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर हफरा-तफरी मच गई कि पुलिस ने स्मगलर के घर से करोड़ों रुपए के नोटों के साथ भरे थैले बरामद किए हैं जिससे तुरंत बाद मीडिया के लोग थाने में इकठ्ठा हो गए। तो भी पुलिस ने एक थानेदार को भेज कर नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगवा ली। जब पुलिस से जानकारी मांगनी चाही तो थाना प्रमुख और डी.एस.पी. ने कहा कि कोई खास बात नहीं। वह एक घंटे बाद जानकारी देंगे। उसके बाद पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। दोपहर के बाद एस.पी.डी. जालंधर भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भी यही कहा कि पहले जो पुलिस बोल रही थी, कोई खास नहीं है। शाम साढ़े 4 बजे डी.एस.पी. बाहर आए और कहा कि उनकी पुलिस ने जोजी के घर छापा मार कर वहां से 5 लाख 35 हजार बरामद किए हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतनी सी जानकारी के लिए पत्रकारों को सारा दिन थाने में खड़ा करवाए रखा और नोट गिनने वाली मशीनें भी मंगवा ली तो वह हंस कर वापिस चले गए। काले रंग की गाड़ी सम्बन्धित भी डी.एस.पी. ने कोई पूरा जवाब नहीं दिया और यहां तक भी कह दिया कि उनकी पुलिस ने कोई सोना नहीं पकड़ा।

PunjabKesari

डी.एस.पी. के खुलासे बाद दोनों बहनों ने खोल दिए सभी राज
जैसे ही डी.एस.पी. ने पत्रकारों को जानकारी दी कि उनकी पुलिस ने सिर्फ 5 लाख 35 हजार रुपए बरामद किए हैं और किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया तो दोनों बहनों मोनिका और सलमा ने सामने आकर पत्रकारों को बताया कि पुलिस जबरन उनकी माता को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई है। उनकी माता का उन नोटों के साथ भरे थैलों से कोई लेना-देना नहीं है। बीती रात अम्बाला से 2 काले रंग की गाड़ियां स्कार्पियों और फारच्यूनर में सवार 8 व्यक्ति जिनमें 4 महिलाएं और 4 पुरुष थे, उनके घर आए थे। वह अम्बाला में क्या करके आए, न तो उनको और न ही उनकी माता को कुछ पता है। डी.एस.पी. सिर्फ 5 लाख 35 हजार की बात कर रहे हैं जबकि एक थैले में उनका खुद का 3 लाख रुपए व आधा किलो सोना था। पुलिस वह भी उठा कर ले गई। इतनी जल्दी पुलिस उनका सोना कैसे हजम कर गई जबकि उनके पास अपने रुपए और गहनों के पूरे सबूत भी हैं। वह समय आने पर उच्च आधिकारियों के सामने रखेंगे।

अम्बाला पुलिस ने कहा- मामला गृह विभाग के ध्यान में, डी.जी.पी. पंजाब के साथ होगी बात
पता लगने पर जब अम्बाला पुलिस के एक बड़े पुलिस अधिकारी के साथ बात की तो उन्होंने हैरानीजनक खुलासे करते बताया कि उनकी पुलिस पार्टी की 2 दिन पहले ही अम्बाला में एक बड़े गिरोह को पकड़ते समय उनके साथ मुठभेड़ हुई थी। इस हमले में उनके 2 पुलिस मुलाजिम गंभीर जख्मी हो गए थे जिनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उनकी पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली जिनमें एक पूर्व काऊंसलर गूंगा शामिल है। बीती रात ही उनको पता लगा कि गिरोह के बाकी के 8 से 10 व्यक्ति काले रंग की 2 गाड़ियों, जिनमें एक स्कार्पियो और एक फारच्यूनर में बैठ कर पंजाब के फिल्लौर शहर में पहुंच गए हैं जिनको गिरफ्तार करने के लिए उनकी पुलिस पार्टियां तैयारी कर रही थीं। फिल्लौर पुलिस को पता नहीं कैसे इसकी भनक पड़ गई और उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने वहां छापेमारी कर दी। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि उक्त व्यक्ति पुलिस की आंखों सामने ही एक कार में बैठ कर वहां से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं और इस गिरोह ने कोई एक-दो करोड़ नहीं बल्कि कई करोड़ों का घपला किया है। फिल्लौर पुलिस ने वहां से उक्त गिरोह के लोगों के जो थैले उठाए हैं उनमें कितना रुपया था उसका उनको पूरी तरह खुलासा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह लगातार थाना प्रमुख फिल्लौर को वहां से फोन कर रहे हैं। वह उनका फोन तक नहीं उठा रहे। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरा मामला हरियाणा के गृह विभाग के ध्यान में है जो जल्द ही डी.जी.पी. पंजाब के साथ बात करके उनको फिल्लौर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। जिस गिरोह को पकड़ने के लिए पूरे हरियाणा की पुलिस सख्त मेहनत कर रही है। फिल्लौर पुलिस ने उनको आसानी के साथ जाने दिया और ऊपर से वह उनके साथ बात तक नहीं कर रही। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News