पुलिस के हाथ लगी सफलता, गैंगस्टर के करीबी साथी हथियारों सहित काबू

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 07:38 PM (IST)

पटियाला: पटियाला पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के करीबी साथियों को 5 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए डी.एस.पी. महताब सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. पटियाला को गुप्त सूचना मिली थी कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं।

इसकी  जांच करने के लिए पटियाला पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। इसमें सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला ने अपराधियों को गिरफ्तार करने और अवैध हथियार बरामद करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सी.आई.ए. पटियाला को खुफिया जानकारी मिली थी कि नाभा की नई जिला जेल में बंद गैंगस्टर राजीव उर्फ ​​राजा पर हत्या, लूट और हाइवे से छीना-झपटी का मामला दर्ज है। राजीव राजा कैदियों के साथ पंजाब में हथियारों की सप्लाई कर रहा है।

पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए चलए गए अभियान के दौरान तरण कुमार, जसदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तरण कुमार की तलाशी लेने पर उससे 2 पिस्तौल 32 बोर,  5 रौंद तथा एक पिस्तौल 30 बोर सहित5 रौंद तथा जसदी सिंह उर्फ जस्स की तलाशी दौरान एक पिस्तौल 32 बौर सहित 5 रौंद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी राजीव राजे के करीबी साथी हैं। यह भी बात सामने आई  है कि इस गिरोह द्वारा सुखविंदर सिंह राजा को ढूंढ़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने सुखविंदर सिंह राजा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक पिस्टल 32 बोर सहित 5 राउंड गोलियां बरामद की गई।

पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 पिस्टल बरामद की है। पुलिस इन हथियारों की सप्लाई के स्रोत की भी जांच कर रही है। उन्होंने डी.एस.पी. से कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा और उनसे और गहराई से पूछताछ की जाएगी ताकि उनसे और बड़े खुलासे हो सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News