एकशन मोड में 'आप' विधायक अमोलक सिंह, पुलिस प्रशासन को दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 09:31 PM (IST)

जैतो (गुरमीतपाल): लोगों द्वारा भारी बदलाव की नीति के बाद पंजाब में भारी जीत से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई। इसके बाद  'आप' के विधायक अमोलक सिंह द्वारा लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने के  पहले चरण में स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ चर्चा की गई। उन्होंने मौजूदा पुलिस अधिकारियों से कहा कि बीत चुके समय को भूल जाओ, पंजाब के लोगों के साथ आम आदमी की सरकार है इसलिए उनके साथ सम्मान से पेश आए। आज के बाद रिश्वत लेते पकड़े गए किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा यह चेतावनी है। पार्टी द्वारा पुलिस प्रशासन के किसी भी काम में दखल अंदाजी नहीं करने दी जाएगी और किसी राजनीति पार्टी के लीडरों दखल अंदाजी बर्दाश्त की जाएगी। अब से पुलिस प्रशासन अच्छे से काम करें। इस समय उनके साथ उनके साथ लक्ष्मण शर्मा भगतूआना, हरविंदर सिंह सेखों और 'आप' नेता गुरमीत सिंह भी थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News