पुलिस मुलाजिम ने अपने ही साले पर चलाई गोलियां, जाने क्या है वजह

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 11:51 AM (IST)

मोगा (आज़ाद): थाना चड़िक के पास पड़ते गांव चुप्पकीती के पास घरेलू झगड़े कारण मोगा पुलिस में तैनात बलराम सिंह ने अपने साले मनदीप सिंह को घेर लिया। मनदीप सिंह को जान से मार देने की धमकी के साथ बलराम सिंह ने गोलियां चला दी और फिर उसकी दोनों टांगें तोड़ दी, जिसको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंध में मनदीप सिंह की शिकायत पर उसके जीजे बलराम सिंह और उसके साथियों सुन्दर सिंह निवासी दातेवाल, तरसेम सिंह निवासी गांव रंडयाला के इलावा कुछ अन्य अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और अन्य धारायों के अंतर्गत मामला थाना सीटी साउथ में दर्ज कर लिया गया है।

थाना चड़िक के इंचार्ज थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मनदीप सिंह निवासी गांव चुप्पकीती ने कहा कि उसकी बहन का विवाह करीब 9 साल पहले धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार बलराम सिंह के साथ हुआ था, जिनके तीन बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि बलराम सिंह जो मोगा पुलिस में तैनात है, अक्सर ही मेरी बहन के साथ मार-पाट करता रहता है, हमने कई बार उनको समझाने का प्रयास भी किया। बीते एक महीने पहले भी उसने मेरी बहन को मार-पाट कर जख्मी कर दिया था, जिसको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया था।  

बहन अब उनके पास ही रह रही है और उसका जीजा बलराम सिंह धमकियां देता था कि वह उसे छोड़ेगा नहीं। गत दिन जब वह अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो रास्ते में कुछ आरोपियों ने उसे गांव चुप्पकीती के पास घेर लिया और उसकी दोनों टांगों को तोड़ दिया और उसका पर्स जिसमें करीब 2 हज़ार रुपए थे, उसके इलावा उसका मोबाइल फोन, सोने की चैन छीनने के बाद धमकियां देते हुए वहां से भाग गए। थाना प्रमुख ने कहा कि वह मामले को गंभीरता के साथ ले रहे हैं और आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जिनके जल्दी ही काबू आ जाने की संभावना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal