Breaking: कस्टडी से भाग रहे खतरनाक Gangster पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2023 - 01:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बुधवार जीरकपुर के पीरमुछल्ला में पुलिस ने खतरनाक गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया पर फायरिंग करके गंभीर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी, लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा। इसी दौरान पुलिस  पहले हवाई फायरिंग की फिर उसके पैर पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

पुलिस ने काबू कर लिया है लेकिन इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं है कि व है कि वह जिंदा है या मर चुका है। इतनी जानकारी मिली है कि उसके 6 गोलियां लगी हैं। गौरतलब है कि गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी थाना सदर बंगा नवाशंहर का रहने वाला है और 6 मर्डर केस में मोस्ट वाटेंड है। आरोपी जस्सा गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा व सोनू खत्री का करीबी है। जस्सा जालंधर के मकसूदां में मां-बेटी के डबल मर्डर मामले का मुख्यारोपी है। व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं उसने सोनू खत्री से सम्पर्क करके जिसके बाद जस्सा हैबोवालिया ने व्यक्ति पर हमला कर दिया।

आरोपी जस्सा ने सोनू खत्री के कहने पर एक व्यक्ति पर हमला किया था। अक्तूबर महीने में इसने 3 दिन में 3 हत्याएं की थी। इसे नवंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लाया गया था। आज आरोपी जस्सा को चाइना मेड पिस्टल की रिक्वरी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर पुलिस कर्मचारी से भागने लगा, जिस पर पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग करके इसे रुकने के लिए कहा लेकिन ये नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने इसके पैर में गोली मार दी।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News