Video: जालंधर के सिविल अस्पताल से गायब हुए नवजन्मे बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 05:30 PM (IST)

जालंधर(विक्रम सिंह कम्बोज,शौरी): गुरूवार को जालंधर के सिविल अस्पताल से गायब हुए नवजन्मे बच्चे को पुलिस ने एक दिन बाद बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह बच्चा बीती रात परिवार के हवाले कर दिया। परिवार का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद उनसे नर्सों ने बधाई के तौर पर पैसे मांगे थे और उन्होंने बधाई के 1100 रुपए नहीं दिए। फिर जब वह कागजी कार्यवाही करवाने के लिए बाहर गए तो बच्चा मां के साथ नहीं था। 

उन्होंने बताया कि बच्चा गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। पारिवारिक सदस्यों ने भी सिविल अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आखिर 48 घंटों के बाद बच्चा बरामद कर लिया और परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मुताबिक बच्चा चोरी के केस में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों मुताबिक सिविल अस्पताल स्टाफ के कुछ मैंबर भी गिरोह में शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। 

Vaneet