हैरानीजनक! गुरदासपुर के Couple ने 49,52,000 रुपये की मारी ठगी, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 01:47 PM (IST)

गुरदासपुर  (विनोद/हरजिंदर गोराया): गुरदासपुर में एक पति--पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ की। भैणी मियां खां पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 49,52,000 रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस संबंध में सुखदेव सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गांव छिछरां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मधु गोरिया पत्नी यशपाल गोरिया तथा यशपाल गोरिया बालक नाथ मंदिर, सलारियां नगर, पठानकोट ने संदीप सिंह पुत्र गुलजार सिंह, दलजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, हरमन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, आकाशप्रीत सिंह पुत्र संतोख सिंह, शमशेर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी छिछरां और मनजीत कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी भट्टियां से नौकरी दिलाने के नाम पर 49,52,000 रुपये की ठगी की। दूसरी ओर ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News