विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 04:19 PM (IST)

लुधियाना : दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया है। एक पिता ने अपनी बेटी को ससुराल में खुश देखने के लिए शादी में लाखों रुपए खर्च किए ताकि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित न करें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेटी के ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

दहेज प्रताड़ना की शिकार मनदीप कौर निवासी प्रेम विहार टिब्बा रोड ने 22 फरवरी 2022 को पुलिस कमिश्नर के पास अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लिखित आरोप लगाएं थे। पुलिस कमिश्नर ने पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत को जांच करने के लिए थाना वुमन सैल की पुलिस के पास भेज दिया। पुलिस अफसरों द्वारा पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत की जांच करने पर जांच अधिकारी रुप सिंह ने पीड़िता के पति हर्ष मेहता, सास रीटा मेहता, ससुर अशोक मेहता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। 

मनदीप कौर ने लिखित शिकायत में अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी हर्ष मेहता निवासी विचित्र नगर के साथ 5 मार्च 2016 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News