Zero विजिबिलिटी में पुलिस ने यूं बचाई कोरोना पेशेंट की जान

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 03:46 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना महामारी के बीच एक बड़ी मिसाल देखने को मिली। यहां लुधियाना पुलिस ने एक शख्स की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी ली और पूरे दांव-पेच लगा कर उसे इलाज के लिए मुंबई पहुंचाया। जी हां, पंजाब पुलिस द्वारा ये सारा काम जीरो विजिबिलिटी में किया गया। मिली जानकारी अनुसार  33 साल के मनप्रीत सिंह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। अति नाजुक हालत में मरीज लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे थे, जहां उसके शरीर के आर्गन भी 80 प्रतिशत डैमेज हो चुके थे। ऐसे में उसकी जान बचाने के लिए लंग्स ट्रांसप्लांट करना था, जिसकी सुविधा अस्पताल में मौजूद नहीं थी। ऐसे में जान बचाने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में मरीज का जल्द पहुंचना बहुत ही जरूरी था, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब पुलिस ने ली।  

लुधियाना पुलिस ने जीरो विजिबिलिटी में सिर्फ 100 मिनट में मरीज को लुधियाना से मोहाली एयरबेस तक पहुंचाया। जहां से उसे एयर एंबुलेंस के जरिए उसे मुंबई ले जाया गया, और लंग्स ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि पुलिस द्वारा घने कोहरे में भी 125 किलोमीटर का सफर महज 100 मिनट में तय किया, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News