फिरोजपुर केंद्रीय जेल में सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च अभियान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 01:07 PM (IST)

फिरोजपुर( कुमार):भारत पाक बॉर्डर पर स्थित फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में इस समय कई गैंगस्टर और नामी  स्मगलर बंद है। जेल  अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार को यह शिकायतें मिल रही है गैंगस्टर  व नामी स्मगलर अपना सारा नेटवर्क जेलों में से चलाकर  पाकिस्तान के तस्करों  से संपर्क कर हैरोइन व नशीले पदार्थ भारत में मंगवाते हैं। इसी कारण  डी.जी.पी. जेल पंजाब द्वारा सभी जेलों में सर्च ऑप्रेशन  चलाने के लिए आदेश दिए गए थे। इसी कड़ी में डी.जी.पी. जेल के आदेश पर सर्च आप्रेशन चलाया गया है।

swetha