पुलिस ने सुलझाया कत्ल केस, मृतक का पड़ोसी निकला कातिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 04:10 PM (IST)

देवीगढ़ (भुपिन्द्र): गांव जय नगर में बीते दिनों हुए अंधे कत्ल की गुत्थी थाना जुल्कां की पुलिस ने सुलझा ली है और इसमें कातिल मृतक का पड़ोसी ही निकला। यह जानकारी आज थाना जुल्कां में एक प्रैसवार्ता के दौरान उप पुलिस कप्तान देहाती पटियाला गुरदेव सिंह धालीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर पुलिस कप्तान पटियाला मनजीत सिंह सिद्धू और केसर सिंह कप्तान पुलिस सिटी पटियाला के दिशा निर्देशों में थाना जुल्कां प्रमुख इंस्पै. गुरप्रीत सिंह भिंडर ने मुकद्दमा नंबर 121 तारीख 22 अक्तूबर 2018 को धारा 302, 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत दर्ज मुकद्दमे की जांच अमल में लाते हुए गांव जय नगर के ईसर पुत्र झांगी राम का सोते समय अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया था। 

इस अंधे कत्ल की गुत्थी जुल्कां पुलिस ने 5 दिनों में सुलझा कर आरोपी रमेश पुत्र हरि राम निवासी जय नगर जोकि उसका पड़ोसी ही है, को गिरफ्तार कर लिया है। उप-पुलिस कप्तान देहाती गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक ईसर उसका पड़ोसी था और शराब पीने का आदी था जोकि शराब पीकर गालियां देता रहता था। इसके अलावा ईसर उस के घर जादू-टोना किया करता था जिस कारण ही उसकी 2 लड़कियों की अचानक मौत हो गई थी और उसकी पत्नी भी बीमार रहती है। घटना वाली रात ईसर का सारा परिवार गांव मसींगण स्थित मंडी में लेबर का काम करने गया था और उसकी पत्नी बच्चों समेत नरमा उठाने की लेबर करने अबोहर गई हुई थी। पुलिस ने दोषी को टी-प्वाइंट छन्ना मोड़ से काबू कर लिया और कत्ल के लिए इस्तेमाल की गई हथौड़ी भी बरामद कर ली है। 

उप पुलिस कप्तान ने बताया कि पिछले समय दौरान घटे 5वें और 6वें थाना जुल्का के गांव जय नगर में हुए अंधे कत्ल केस की गुत्थी सुलझा ली गई है और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Mohit