पुलिस ने सुलझाया Blind Murder Case, गिरफ्तार आरोपी ने किए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 04:33 PM (IST)

होशियारपुर/टांडा (वरिंदर पंडित): टांडा में बीते दिनों एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसका शव कमरे से बरामद किया गया था। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।  

होशियारपुर के एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना टांडा के सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा टेक्निकल सैल की विशेष टीमों के सहयोग से सी.सी.टी.वी. कैमरे और कॉल डिटेल की मदद ली गई।उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को हरसी गांव थाना टांडा जिला होशियारपुर में एक अकेली रहती महिला की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया था। टांडा पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद इसे सुलझाने में सफलता हासिल की गई, इसमें आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव झावां को गिरफ्तार कर लिया गया है।   

मृतक बलजिंदर कौर के पति बलविंदर सिंह ने दो शादियां की थी। पहली शादी की पत्नी सतिंदर कौर निवासी गांव झांबा के तीन बच्चे एक लड़का और 2 लड़कियां थी। इनमें से लड़के गुरप्रीत सिंह को उसके पिता बलविंदर सिंह ने काफी समय पहले बेदखल किया हुआ था और वह गांव में किराय के मकान में रहता था। मृतक बलजिंदर कौर के तीन बच्चे हैं और तीनों विदेश में कनाडा में रहते हैं। गुरप्रीत सिंह चाहता था कि बलजिंदर कौर गांव झावां वाला घर उसके नाम करवा दे और उसे भी विदेश भेज दे। इस कारण गुरप्रीत सिंह बलजिंदर कौर से नाराज था और वह उसे अपने इन हालातों का आरोपी मानता था। इसके लिए उसने अपने मंसूबे पूरे न होते देख बलजिंदर कौर के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

   

News Editor

Kalash