NRI की हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 01:43 PM (IST)

अमृतसरः अमृतसर में हुई गत दिन एन.आर.आई. की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एन.आर.आई. को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि एन.आर.आई. की हत्या करवाने वाली उसकी पत्नी ही निकली। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा करते हुए कहा कि प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने हत्यारे को 2.70 लाख रुपए की सुपारी दी थी।  

बताया जा रहा है कि एन.आर.आई. की पत्नी के अर्शदीप सिंह के साथ प्रेम संबंध थे जिसके बारे में उसके पति हरिंदर सिंह को पता चल गया था जिस कारण उसने इस प्रेम संबंधों के चलते पति हरिंदर सिंह की वरिंदर सिंह के शख्स को हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने 12 घंटे में गुत्थी सुलझाते हुए पत्नी सतनाम कौर, उसके प्रेमी अर्शदीप व वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब सवा 3 बजे दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतक हरिंदर सिंह कुछ दिन पहले ही दुबई से अमृतसर वापिस लौटा था। जानकारी अनुसार मृतक 10-12 वर्ष से दुबई में रह रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila