अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस सख्त, 2 क्रशरों पर मारा छापा

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 10:47 AM (IST)

पठानकोट(शारदा): पंजाब पुलिस ने 2 क्रशरों पर छापेमारी की है। पहला छापा नरोट जैमल सिंह के अधीन आते क्रशर दतियाल में तथा दूसरा छापा तारागढ़ के अधीन आते कीड़ियां स्थित क्रशर पर मारा गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक टिप्परों और 3 जे.सी.बी. को जब्त किया गया। दोनों क्रशर 2 प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधित हैं।

ए.एस.पी. आदित्य व एस.पी. गुरविन्द्र सिंह सांघा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इन क्रशरों द्वारा अवैध माइनिंग की जा रही है, जिस पर उक्त कार्रवाई की गई। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज करने की पुष्टि नहीं की गई। 

Sunita sarangal