कोरोना को लेकर अफवाहें फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, किया देशद्रोह का केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (रमनजीत, धवन) : कोरोना वायरस संकट संबंधी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों व जाली समाचारों के मामलों को लेकर पंजाब पुलिस ने आज छापेमारी करते हुए 34 केस दर्ज किए हैं और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लुधियाना, श्रीमुक्तसर साहिब, जालंधर में 3-3 केस दर्ज किए गए जबकि होशियारपुर, मोगा, फरीदकोट, मोहाली तथा शहीद भगत सिंह नगर में 1-1 केस दर्ज हुआ।

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के अनुसार जो केस दर्ज किए गए हैं वे व्हाट्सएप पर गलत सूचनाएं आगे भेजने के मामलों को लेकर थे। डी.जी.पी. ने चेतावनी दी कि राज्य में किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाकर रा’य की शांति भंग करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लुधियाना के एक व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है जिसने फेसबुक पर संवेदनशील चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता को लेकर गलत सूचनाओं तथा रा’य सरकार के खिलाफ नफरत भरी भावना का प्रसार किया था। 


डी.जी.पी. ने अफवाहों पर नजर रखने के लिए बनाई थी विशेष टीम
जाली टिकटॉक वीडियो, आधारहीन आडियो संदेश तथा भड़काऊ समाचारों का विश्लेषण पंजाब पुलिस द्वारा किया जा रहा है। डी.जी.पी. ने इसी महीने ए.डी.जी.पी. रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई थी जो अफवाहों व जाली समाचारों पर नजर रख कर चल रही है। 


दर्ज केसों का विवरण

  • संगरूर में पिछले दिनों दर्ज हुए 5 केस।
  • बठिंडा में 4 केस दर्ज किए गए जोकि जाली वीडियो व जाली ऑडियो संदेशों से संबंधित थे।
  • पटियाला में सेना की तैनाती को लेकर झूठे समाचार को लेकर एफ.आई.आर. दर्ज की गई।
  • अमृतसर शिवसेना नेता के खिलाफ फेसबुक पर साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने को लेकर केस दर्ज किया।
  • बटाला जिला में पुलिस थाना किला लाल सिंह में गांव दालम के ग्रंथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया क्योंकि उसने कहा था कि गुज्जर समुदाय से दूध न लिया जाए। 
  • आदमपुर में एक केस दर्ज किया गया जिसने दावा किया था कि कोरोना वायरस की दवाई उपलब्ध है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News