चोरी के गैस सिलैंडर बेचने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों पर कसा शिकंजा
punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 06:14 PM (IST)
जालंधर (महेश): थाना सदर की पुलिस ने चोरी के गैस सिलैंडर बेचने की फिराक में फगवाड़ा रोड जंडियाला स्थित हैडमास्टर उजागर सिंह स्टेडियम के नजदीक कच्चे रास्ते पर खड़े दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह पुत्र पाल सिंह एवं अजय कुमार कालू पुत्र छिंदर पाल दोनों निवासी नई आबादी जंडियाला जिला जालंधर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में आई.पी.सी. की धारा 380 व 457 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। सदर पुलिस ने मौके से चोरी के दो गैस सिलैंडर बरामद किए हैं जोकि उन्होंने लोगों के घरों से चोरी किए थे। पुलिस को दोनों आरोपियों से चोरी का और सामान बरामद होने एवं अन्य वारदाते ट्रेस होने की भी उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here