वारदात वाली जगह जा रहे पंजाब पुलिस के कर्मचारी के साथ अनहोनी, पता नहीं था यूं ...
punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 01:59 PM (IST)

फरीदकोट : ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हवलदार बलतेज सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदकोट जिले के गांव महमुआना का निवासी था और पुलिस स्टेशन सिटी फरीदकोट में पी.सी.आर. पार्टी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बातचीत करते हुए मृतक कांस्टेबल बलतेज सिंह के साथी पी. सी. आर. कर्मचारी ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल बलतेज सिंह देर रात से उनके साथ नाइट ड्यूटी पर था। आज सुबह जब उन्हें सूचना मिली कि तलवंडी पुल पर एक कैंटर नहर में गिर गया है तो वे दोनों घटनास्थल पर जा रहे थे। रास्ते में बलतेज सिंह ने उनसे कहा कि मोटरसाइकिल रोको, उसे कुछ हो रहा है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल रोक कर देखी तो हवलदार बलतेज सिंह तुरंत एकदम से नीचे गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों को बुलाया और एक निजी यात्री वाहन को रुकवाकर हवलदार बलतेज सिंह को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर जानकारी देते हुए पी.सी.आर. पार्टी इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े 6 बजे उनका पी.सी.आर. कर्मचारी हवलदार बलतेज सिंह से बातचीत हुई थी, लेकिन अचानक शाम 7 बजे उनके साथ यह अनहोनी हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल बलतेज सिंह अपनी मृत्यु के समय ड्यूटी पर थे और अपनी अंतिम सांस तक ड्यूटी पर रहे। फिलहाल मृतक कांस्टेबल बलतेज सिंह का शव फरीदकोट के जी.जी.एस. मेडिकल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here