तेज रफ्तार कार की चपेट में आया पुलिसकर्मी, हुई दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 04:03 PM (IST)

मुक्तसर : मुक्तसर में घटे सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक कार ने लंबी थाने के पी.एच.जी. कर्मचारी चरणजीत सिंह (50) को बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चरणजीत सिंह के शव को मोर्चरी में रखवाया है।    

जानकारी के अनुसार हाईवे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते ड्यूटी पर तैनात पी.एच.सी. जवान चरणजीत सिंह तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नंबर पी.बी.60ए 5449 की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। मृतक अपने पीछे पत्नी अमरजीत कौर और दो बेटे उम्र 25 और 20 साल को छोड़ गया हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash