राजनीति में छिड़ी नई चर्चा, आखिर क्यों राणा सोढ़ी ने कैप्टन की बजाय भाजपा का थामा हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 03:49 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक राणा सोढी भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजनीति हलकों में इस बात को लेकर हैरानगी जाहिर की जा रही है कि आखिर वह अमरिंदर सिंह की पार्टी में शामिल क्यों नहीं हुए? वह भाजपा में शामिल क्यों हुए हैं? कांग्रेस अंदर इस को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। चर्चा यह भी है कि राणा सोढी को पता है कि अगले विधानसभा चुनावों के बाद जो हालात बनने हैं, उनको देखते हुए केंद्र में भाजपा केंद्रीय मंत्रियों की मदद की जरूरत समय-समय पर पड़ेगी।

यह भी पढ़ेंः जाखड़ ने आज फिर बुलाई बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दूसरे तरफ चर्चा यह चल रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के अब विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने के आसार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उनका कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी में जाने में कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा में शामिल होने साथ उनको बाद में केंद्र सरकार से कुछ न कुछ फायदा या अहम पद की प्राप्ति हो सकती है। राणा सोढी को यह भी पता है कि कांग्रेस में अब उनकी दाल गलने वाली नहीं थी, इसलिए उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहना ही बेहतर समझा। हालांकि शुरू में वह राहुल गांधी को भी मिले थे परन्तु उसके बावजूद वह कांग्रेस को अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ेंः दिन दिहाड़े बैंक में डकैती, गन प्वाइंट पर लूटे लाखों रूपए

जानकारी मिली है कि राणा सोढी अब फिरोजपुर सिटी से चुनाव लड़ सकते हैं। फिरोजपुर में इस समय कांग्रेस के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी हैं। कांग्रेसियों का यह भी कहना है कि राणा सोढी का अपने हलके में कांग्रेसियों की तरफ से विरोध शुरू हो गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने भी हमेशा यही कहा था कि राणा सोढी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी होने के बावजूद जाखड़ राणा सोढी को लेकर अपना डर ​​जाहिर करते थे और यह आज सच हो गया है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News