लॉकडाउन के कारण सुधरा प्रदूषण का स्तर,कई वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2020 - 03:19 PM (IST)

 चंडीगढ़ःकोरोना वायरस के कारण यहां आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं इस कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वातावरण में भी साकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। पिछले एक माह से अधिक समय में प्रदूषण स्तर गिरा है। लोग स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान मौसम ने भी अपना कईं वर्षों  रिकार्ड तोड़ दिया है। 

 
 मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने की वजह से बारिश हो रही है। पहाड़ी एरिया में ज्यादा बारिश और हवा चलने की वजह से शहर के तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी शहर में बारिश देखने को मिल सकती है। हरियाणा और पंजाब से भी रहा तापमान कम मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा।  
 

swetha