जन्मदिन मनाना पॉलीवुड सिंगर 'खान साहिब' को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 12:39 PM (IST)

जालंधर: बीते दिन अपना जन्मदिन मना रहे खान साहिब मुश्किल में फंस गए है। देर रात कई लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाना उन्हें भारी पड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में आधी रात को अपना जन्मदिन मना रहे खान साहिब के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि वह बैंड वाले लोगों ने साथ आधी रात को अपना जन्मदिन मना रहे थे जोकि पंजाब में जारी नाईट कर्फ्यू की साफ़ उल्लंघना है। ऐसे में उन्होंने पॉलीवुड सिंगर खान साहिब सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों के अलावा अभी बाकी लोगों की पहचान होनी बाकी है। ऐसे में पुलिस की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पर्चा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर फगवाड़ा में जन्मदिन मनाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से यह एक्शन लिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पॉलीवुड के मशहूर सिंगर खान साहिब 8 जून अपना 27वां जन्मदिन मना रहे थे। उनका असली नाम इमरान खान है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here