अज्ञात व्यक्ति ने Instagram पर डाली मां और बेटी की एडिट फोटो, तलाश में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 06:29 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, खुल्लर): थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एक मां बेटी की फोटो एडिट करके Instagram ID पर डालने और उनके बारे में भद्दे और अश्लील कमैंट करने के आरोप में बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं तथा आई.टी. एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सुखबीर कौर ने बताया कि 2 अलग-अलग Instagram ID पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी बेटी की फोटो एडिट करके डाल दी हैं और इन फोटो के ऊपर अश्लील तथा भद्दी शब्दावली बोल कर स्टोरी डाल कर शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों को भेज कर उसे तथा उसके परिवार को बदनाम किया है।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने उपरांत थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर की पुलिस द्वारा Instagram ID पर एडिट करके फोटो डालने और भद्दी शब्दावली बोलने वाले व्यक्ति की तलाश करते आगे की कार्रवाई की जा जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

