बिजली कटौती से उद्योगों पर असर, उद्योगपति परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 04:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मोहाली के औद्योगिक इलाकों में रात के समय बिजली कटौती से फैक्ट्री संचालकों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उद्योगपतियों का कहना है कि कई बार रात करीब 8 बजे बिजली चली जाती है और आधी रात तक बिजली गुल रहती है। वहीं कई बार अगले दिन सुबह 6 बजे तक बिजली गुल रहती है।

उन्होंने कहा कि लंबे पावर कट का सीधा असर नाइट शिफ्ट के काम पर पड़ रहा है। मशीनें बंद रहने के कारण फैक्ट्रियों में काम रुक जाता है और कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ता है। उद्योगपतियों ने कहा कि गर्मी के कारण रात को नींद पूरी न होने से कर्मचारियों की अगले दिन काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसका असर प्रोडक्ट की क्वालिटी पर भी पड़ता है। 

इसके साथ ही कई बार तैयार माल गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण रिजेक्ट भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनियों पर ग्राहकों के तय समय में ऑर्डर पूरा करने का दबाव रहता है। ऐसे में लगातार बिजली कटौती से उत्पादन, कर्मचारियों की कार्यक्षमता और गुणवत्ता तीनों प्रभावित होते हैं, जिससे उद्योगों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News