Powercut : 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 07:59 PM (IST)

होशियारपुर (राकेश): पंजाब के होशियारपुर जिला के कुछ इलाकों में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते सहायक इंजीनियर पावरकॉम शहरी उपमंडल बलदेव राज तथा जे.ई. अवतार सिंह ने बताया कि 11 के.वी. सुतेहरी फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 24 सितम्बर को प्रातः 10 से बाद दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इसके चलते गुरु नानक नगर, गुरु नानक एवेन्यू, दारापुर, ग्रीन पियर कॉलोनी, सेशन चौक, रेलवे रोड, सुतेहरी रोड, संत नगर, प्रेमगढ़, रेलवे स्टेशन रोड, सैंट्रल टाऊन, मानवता मंदिर इत्यादि की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News