पंजाब के इन इलाकों में Powercut, 5 घंटे बिजली रहेगी गुल
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 07:55 PM (IST)
नूरपुरबेदी (कुलदीप): पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है।
नूरपुरबेदी स्थित पी.एस.पी.सी.एल. ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, 132 के.वी. श्री आनंदपुर साहिब सबस्टेशन से निकलने वाली 66 के.वी. लाइन पर जरूरी मेंटेनैंस के काम के कारण, सोमवार, 28 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सिंहपुर, बजरुड़ और नलहोटी ग्रिड सबस्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कटौती का समय बदला जा सकता है।

