पावरकॉम ने किए 497 बिजली मुलाजिमों की तरक्कियों के अादेश जारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 09:13 PM (IST)

पटियाला(जोसन): पंजाब स्टेट पावर निगम ने आज 403 अगजटी बिजली मुलाजिमों की तरक्कियों के हुक्म जारी कर दिए हैं। इन तरक्कियों में 150 कर्मचारी लाइनमैन से जे.ई, 44 एस.एस.ए से एस.एस.ओ, 22 जे.ई से जे.ई 1,56 अनक्वालीफाइड निम्र श्रेणी क्लर्कों और 62 क्वालीफाइड उच्च श्रेणी क्लर्क, 61 उच्च श्रेणी क्लर्क से हलका सहायक, 12 हलका सहायक से मंडल सुपरिटैंडैंट, 9 मंडल सुपरिटैंडैंट से हलका सुपरिटैंडैंट बनाए गए हैं। दर्जा 4 कर्मचारियों से निम्र श्रेणी क्लर्क बनाए गए। इस के अलावा हैड आफिस सहायक से सुपरिटैंडैंट ग्रेड बी जल्दी बना दिए जाएंगे। 

इस फैसले का ऐलान आज यहां बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के साथ मीटिंग दौरान के चेयरमैन इंजी. बलदेव सिंह सरां ने किया। मीटिंग की जानकारी देते हुए बिजली मुलाजिम एकता मंच के वक्ता मनजीत सिंह चाहल ने बताया कि इंजी. सरां ने बताया कि मृतक कर्मचारियों के 54 आश्रितों को नियुक्ति पत्र जल्दी ही जारी कर दिए जाएंगे। जिन मृतक कर्मचारी के वारिसों को तीन लाख रुपए सलेसी नहीं मिला उनको देने के लिए 6 महीने का समय बढ़ाया गया है। सी.आर.ए 281 अधीन भर्ती हुए 998 ठेके पर काम करते लाइनमैन/एस.एस.ए के 30 सितंबर के बाद के समय को बढ़ाने के तुरंत हुक्म जारी करने का फैसला किया।
 
संगठनों ने मांग की कि 30 सितंबर के बाद बिजली मुलाजिमों के तबादले खोले जाएं। आज की मीटिंग की अध्यक्षता इंजी. बलदेव सिंह सरां चेयरमैन पंजाब स्टेट पावर निगम ने की और मीटिंग में आर.पी. पांडव डायरैक्टर प्रशास्निक, इंजी. सुरिन्दर पाल मुख इंजी. एच.आर.डी, इंजी. गुरबख्स सिंह एस.ई प्रसोनल, बी.एस. गुरम उप सचिव आई.आर, अशोक कुमार उप सचिव वित्त और इंजी. अशोक कुमार बांसल उप सचिव जोनज और संगठनों द्वारा प्रांतीय नेता हरभजन सिंह पिलखनी, गुरवेल सिंह बल्लपुरिया, मनजीत सिंह चाहल, नरिन्दर सैनी, पूरन सिंह खाई, आर.के. तिवाड़ी, सुरिन्दर पाल लहौरिया, महेन्दर सिंह रूड़के, अवतार सिंह शेरगिल्ल, कमल कुमार पटियाला, दर्शन सिंह राजीया और गिरिश महाजन उपस्थित थे।

Vaneet