पावरकॉम ने 2 मीटर रीडर्स को टर्मिनेट करने का आदेश, वजह जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 10:58 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार) : पंजाब स्टेट पावरकॉम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एडिशनल एस.ई. एनफोर्समेंट कम ई.ए. एंड एम.एम.टी.एस. द्वारा मेमो नंबर 551 जारी करते हुए फिरोजपुर छावनी निवासी मिथिलेश कुमारी पत्नी ज्ञानचंद वासी मकान नंबर 104, गली नंबर 3 द्वारा की गई शिकायत की जांच करने उपरांत 2 मीटर रीडरों हर्षदीप सिंह आई.डी. 2823 और पवन आई.डी. 0895 को टर्मीनेट करने के आदेश जारी किए गए हैं।

आरोप है कि इन मीटर रीडरों ने शिकायतकर्ता से जीरो बिल बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी मगर शिकायतकर्ता ने ऐसा करने से जब साफ इनकार कर दिया तो इन मीटर रीडरों ने गलत रीडिंग भर कर उनका और ज्यादा बिल बना दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार बिल निकालने से पहले आरोपी रीडर लोगों को ऑफर देते थे कि अगर 1500 रुपए दोगे तो उनका जीरो बिल बना दिया जाएगा।

इस शिकायत की जांच सीनियर एक्सियन फ्लाइंग स्क्वायड नवनीत खोसला की ओर से बड़ी गंभीरता के साथ करवाई गई और शिकायतकर्ता के तथा आसपास लगे हुए बिजली के मीटरों की जांच पड़ताल करने उपरांत इस शिकायत को सही पाया गया।

शिकायत नंबर 2609090072 में आरोप लगाते हुए बताया गया कि मीटर रीडरों को शिकायतकर्ता से रिश्वत के 15,00 रुपए न मिलने के कारण उनका 56 दोनों का 575 यूनिट दिखला कर बिल 3550 रुपए का बना दिया गया। इस शिकायत की जांच एस.डी.ओ. कैंट नंबर 01 कुणाल गोयल द्वारा भी की गई और पाया गया कि इन मीटर रीडरों द्वारा बनाए गए बहुत से बिलों में गड़बड़ी थी।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजली के मीटरों की रिश्वत लेकर कम रीडिंग भर कर इन मीटर रीडरों द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया है। एनफोर्समेंट विभाग के अधिकारियों ने इन मीटर रीडरों को टर्मिनेट करने के साथ-साथ फील्ड स्टाफ को सभी मीटरों को सीलों और पिलर बक्सों को लॉक करने के एस.डी.ओ. 01 को आदेश दिए हैं और कहां है कि मीटर रीडरों की क्रप्शन को लेकर जनरल पब्लिक को समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूक भी किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News