PUDA को जमीन देने के फैसले पर भड़के पावरकाम कर्मचारी, आंदोलन तेज करने का ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 02:37 PM (IST)

खरड़: ज्वाइंट फोर्स और पावरकॉम मुलाजिम एकता मंच के आह्वान पर पावरकॉम की संपत्ति गांव बंडूगर (जिला पटियाला) की 50 एकड़ जमीन को पुड्डा (PUDA) के नाम ट्रांसफर करने के फैसले के विरोध में खरड़ में सर्कल मोहाली के प्रधान बलविंदर सिंह रड़ियाला की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई।

रैली को संबोधित करते हुए ज्वाइंट फोरम के नेता सुखविंदर सिंह दुम्मणा, बरिंदर सिंह (सीनियर उप प्रधान, एमएसयू पंजाब), योगराज सिंह (जोन नेता), सुखजिंदर सिंह गुरकल (प्रधान रोपड़), सिमरप्रीत सिंह (एमएसयू डिवीजन प्रधान), शेर सिंह (उप प्रधान सिटी-2), निर्मल सिंह (जोन नेता) और सुरिंदर सिंह (उप प्रधान पेंशनर एसोसिएशन) ने कहा कि 14 जनवरी को ज्वाइंट फोरम और एकता मंच से वादा किया गया था कि पावरकॉम की सरकारी जमीनों और संपत्तियों को नहीं बेचा जाएगा। इसके बावजूद गांव बंडूगढ़ की 50 एकड़ जमीन पुड्डा के नाम ट्रांसफर कर दी गई, जो सभी संगठनों के साथ बड़ा धोखा है।

नेताओं ने बताया कि इस फैसले के विरोध में विभिन्न सब-डिवीजनों में रैलियां निकालकर अर्थी फूंक प्रदर्शन किए गए। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मैनेजमेंट और सरकार ने यह फैसला तुरंत वापस नहीं लिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और मैनेजमेंट की होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News