शहर में सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली रहेगी बंद, भीषण गर्मी में छूटेंगे लोगों के पसीने!
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 05:39 PM (IST)
गुरुहरसहाय, (सुनील विक्की) : फिरोजपुर के गुरुहरसहाय इलाका में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बिजली घर 66 केवी गुरुहरसहाय में जरुरी मुरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते इसके अधीन चलते 11 केवी फीडर टाऊन-2 व पोथी माला साहिब फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी।
इस बारे जानकारी देते हुए एस.डी.ओ. गुरप्रीत सिंह बाठ ने बताया कि इसके अलावा 11केवी फीडर टाऊन-3, रेलवे बस्ती, टाऊन-1, टाऊन-4, यू.पी.एस. केसर सिंह वाला, यू.पी.एस. लालचीयां फीडरों की बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सूचना लोगों की सुविधा के लिए मुहैया करवाई जा रही है, ताकि उन्हें इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

