अमरीका में पी.आर. मिलते ही पत्नी को दिया तलाक, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 03:09 PM (IST)

कपूरथला(भूषण): अमरीका में रहती अपनी पत्नी को पी.आर. लेने के बाद छोडऩे तथा पत्नी का सारा सोना तथा जेवर अपने पास रखने के मामले में थाना एन.आर.आई. कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा-406 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जोगा सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव छीछूवाल थाना फिल्लौर ने एन.आर.आई. पुलिस को बताया कि उसकी लड़की कमलजीत कौर अमरीका में रहती है। उसकी बेटी की शादी सुखविंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव कमालपुर के साथ हुई थी।

शादी के बाद सुखविंद्र सिंह उसकी लड़की के पास अमरीका चला गया। जहां उसकी बेटी को पता चला कि सुखविंद्र सिंह ने यह शादी अमरीका में पी.आर. लेने के लिए की है। अमरीका पहुंचते ही उसने उसकी लड़की को तंग-परेशान करना शुरू कर दिया। जिस दौरान दोनों का 16 जुलाई 2016 को कैलीफोॢनया की एक अदालत में तलाक हो गया। तलाक देने से पहले सुखविंद्र उसकी बेटी को बिना बताए कहीं चला गया तथा उसकी बेटी के सोने गहने अपने साथ ले गया। जिस पर उसने तंग आकर एन.आर.आई. पुलिस को शिकायत करनी पड़ी। एन.आर.आई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए। जिसके आधार पर आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Vaneet