जालंधर में मनाया गया श्री गुरु रविदास महाराज जी का 646वां प्रकाश पर्व (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 04:17 PM (IST)

जालंधर (सोनू): श्री गुरु रविदास महाराज जी की 646वीं जयंती आज देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के चलते जालंधर के बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम में प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस मौके श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और  गुरु घर में मौजूद रागी सिंहों द्वारा दिव्य कीर्तन भी किया गया।

इस पवित्र दिवस के अवसर पर  श्री गुरु रविदास जी के विभिन्न गुरु घरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में नतमस्तक हो रहे हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए जालंधर में प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की गई थी। जालंधर शहर श्री गुरु रविदास जी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila