पत्नी के देहांत के बाद प्रकाश सिंह बादल ने Cancer के खिलाफ छेड़ी थी जंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 04:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक स. प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पंजाब की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान जनकल्याण के लिए कई कार्य किए, वहीं उन्होंने कैंसर के खिलाफ अभियान भी चलाया।

कैंसर से पत्नी की मौत के बाद छेड़ी मुहिम:
24 मई 2011 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर बादल का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद पी.जी.आई. में निधन हो गया। तब सुरिंदर कौर 72 साल की थीं। सुरिंदर कौर गले के कैंसर से पीड़ित थीं। प्रकाश सिंह बादल ने पत्नी के निधन के बाद मुख्यमंत्री रहते हुए कैंसर के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी।

घर-घर जाकर कैंसर मरीजों की पहचान की गई। इतना ही नहीं, सरकारी अस्पतालों में कैंसर के इलाज में तेजी प्रकाश सिंह बादल के कारण ही संभव हो पाई है। मुख्यमंत्री राहत कोष की शुरुआत भी प्रकाश सिंह बादल ने की थी। जिसमें कैंसर पीड़ितों की फाइल पास कर उन्हें आर्थिक सहायता दी गई, ताकि प्रभावित मरीज अपना इलाज करा सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News