गोलीकांड मामले में प्रकाश सिंह बादल का नाम आना तय: अमरेंद्र

punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 10:16 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का नाम आना तय है। उनके खिलाफ पर्याप्त परिस्थितिजनक सबूत हैं। उनका नाम जांच में भी आएगा और एफ.आई.आर. में भी। बाकी न्याय देना कोर्ट का काम है।

एक चैनल के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलीकांड मामले में स्पष्ट है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मौके के अधिकारियों से बातचीत की और बाद में गोलियां चलीं। मुख्यमंत्री के आदेश के बिना यह संभव ही नहीं है। इसलिए प्रकाश सिंह बादल का इस केस में नाम आना तय है।

मुख्यमंत्री ने बादलों के साथ फिक्स मैच पर भी जवाब देते हुए कहा कि यह केवल एक सोच है। पूर्व सरकार ने 2007 में उनके खिलाफ मुकद्दमे दर्ज किए जिससे बरी होने में 14 साल लग गए। ऐसे में वह इनको बख्शने वाले हैं क्या। हालांकि उन्हें पकड़कर सीधे अंदर नहीं दे सकते, क्योंकि देश में कानून है और न्यायप्रक्रिया कानून के मुताबिक चलती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News