कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव अभियान को झटका, प्रशांत किशोर ने कैप्टन का ऑफर ठुकराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 09:25 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आने की तैयारियां शुरू कर चुकी कांग्रेस को आज उस समय झटका लगा जब चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी के लिए रणनीति बनाने से साफ इन्कार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अमरिंदर के दोहते निर्वाण प्रशांत किशोर से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। दो दिन से वह दिल्ली में ही हैं। मुलाकात से पहले निर्वाण को 2 घंटे इंतजार करना पड़ा।

बाद में जब टाइम मिला तो प्रशांत किशोर ने कैप्टन का अनुरोध अस्वीकार कर दिया। दरअसल, शुक्रवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर ने एक वीडियो कांफ्रैंसिंग के दौरान प्रशांत किशोर को अपना ‘पारिवारिक सदस्य’ बताया था।  कैप्टन ने यह भी कहा था कि जब लॉकडाऊन से पहले उनकी प्रशांत से दिल्ली में बात हुई थी, तो उन्होंने कांग्रेस के लिए काम करने की दिलचस्पी दिखाई थी। प्रशांत ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज कर दिया था। अब कैप्टन अमरिंदर के दोहते निर्वाण से मुलाकात के दौरान पंजाब के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन करने से इंकार कर दिया है।

Vatika