कई बड़े नेताओं से प्रशांत किशोर की आवाज निकाल करोड़ों की मारी ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 06:11 PM (IST)

लुधियाना (नरिंदर महेन्द्रू): लुधियाना पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस ने प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कर राजनितिक नेताओं को गुमराह कर ठगी मारने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।

आपको बता दें लुधियाना के थाना डेहलों की पुलिस ने जानकारी देते हुए आई.पी.एस अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपी प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कर पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के राजनितिक नेताओं को गुमराह करते थे। गिरफ़्तार किए आरोपियों से एक राकेश कुमार राजस्थान के किसी एम.एल.ए. का पी.ए. बनकर लोगों के साथ बातचीत करता था और दूसरा आरोपी रजत कुमार ख़ुद एम.एल.ए. बनकर लोगों के साथ बातचीत करता था।

इसके बाद ये शातिर आरोपी प्रशांत किशोर के साथ बातचीत करवाने का झांसा देते थे। इतना ही नहीं मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहले संगरूर के एक विधायक द्वारा शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस द्वारा सख़्त एक्शन लिया गया। 

मामले की कार्रवाही करते हुए जालंधर के एक होटल से आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। तीनो अरोपी ज़्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। एक चौथी पास है, एक आठवीं और एक दसवीं के पास है। इस तरीके से बड़े-बड़े विधायकों, नेताओं के साथ ठगी करने के मामले से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है, अभी इस गिरोह के और सदस्यों की गिरफ्तारी भी सकती है। 

Content Writer

Tania pathak