कादियां नगर परिषद चुनाव में प्रताप बाजवा ने डाली वोट, चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 10:27 AM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा कादियां में हो रहे चुनाव का जायजा लेने के लिए अलग-अलग बूथों पर पहुंचे। उन्होंने कादियां नगर परिषद चुनाव में अपनी वोट डाली और जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि हम इलेक्शन कमीशन के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने EVM से चुनाव करवाए और उसी समय काउंटिंग के आदेश दिए जिसके बाद आज शाम तक चुनाव नतीजे आ जाएंगे।
प्रताप बाजवा ने कहा कि भले ही ये चुनाव छोटे हैं लेकिन इसका आने वाले विधानसभा चुनाव पर कुछ असर जरूर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बीते दिन जो आदमी पार्टी का रोड शो किया गया था उसमें अरविंद केजरीवाल की बात का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं जो मोदी साहब चाहते हैं वह इलेक्शन कमीशन करता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने केजरीवाल को ये बता दिया है कि नवंबर में चुनाव होंगे। इसके साथ ही उन्होंने भगवंत मान को AAP द्वारा फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल अपने मुख्यमंत्री को नशा मुक्त नहीं कर सके तो बाकियों को ये क्या ही करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

