प्रताप बाजवा ने घेरी पंजाब सरकार, खुद को आम आदमी कहने वाले CM के पास है इतनी गाड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 07:40 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस के विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा पंजाब सरकार को लगातार घेरते नजर आ रहे हैं। इस बार प्रताप बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले में गाड़ियों को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा है। बाजवा ने ट्वीट किया कि 2007 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के काफिले में 33 वाहन थे।

बाजवा ने कहा कि उनके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने लेकिन गाड़ियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि खुद को आम आदमी कहने वाले भगवंत मान के काफिले में 42 गाड़ियां हैं। उन्होंने कहा कि यह खुलासा आर.टी.आई. के जरिए हुआ है। गौरतलब है कि प्रताप सिंह बाजवा पिछले कई दिनों से पंजाब सरकार के खिलाफ तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini