ढाई वर्षीय बेटे समेत गड्ढे में गिरी गर्भवती मां, दोनों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2019 - 09:30 PM (IST)

गुरदासपुर(हरमनप्रीत): गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन के पास एक मंदभागी गर्भवती मां और उसका करीब ढ़ाई वर्षीय बेटा एक गड्ढे में गिरने के बाद मौत के मुंह में चले गए। इस महिला के पति की भी मौत कुछ महीने पहले हुई थी। जिसके बाद अब इस महिला और उसके बच्चे की मौत हो जाने से उसके परिवार में सिर्फ डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची ही रह गई है। 

जानकारी देते हुए उक्त महिला की भाभी रेखा और जिंदर ने बताया कि उनकी नंनद मनजीत कौर शहजादा नंगल मोहल्ले में रहती है, जो कि दिमागी तौर पर कुछ कमजोर थी। उसके पति की मौत भी कुछ महीने पहले ही हुई है और यह महिला फिर से गर्भवती थी। उसका एक डेढ़ वर्षीय लड़का सोनू और एक छोटी लड़की भी है। आज बाद दोपहर तीन बजे के करीब उसका लड़का रेलवे स्टेशन की ओर आ गया। यहां रेलवे की ओर से क्वार्टरों के निर्माण के लिए खोदे गए एक गड्ढे में वह गिर गया। इसके पीछे ही मनजीत भी गड्ढे में गिर गई। जिससे बच्चे और उसकी मौत हो गई। यह गड्ढा पुराने क्वार्टरों के पानी के निकास के लिए खोदा गया था, मगर बच्चे को बचाती हुई मां भी मौत के मुंह में चली गई।

Vaneet