गरीब परिवार पर बरसा कहर, कच्चे घर की छत्त गिरने से गर्भवती महिला की मौत (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 03:09 PM (IST)

नाभा (राहुल): नाभा ब्लाक के गांव बौड़ा खुर्द में उस समय पर एक गरीब परिवार पर कहर बरसा, जब कच्चे घर की छत्त गिरने के कारण नीचे सो रही  गर्भवती महिला फूलिया बेगम  (23) की मौत हो गई। मृतक महिला 2  महीने की गर्भवती थी। इस घटना के बाद में पीड़ित परिवार का रो -रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी मुताबिक यह घटना सुबह के 5 बजे हुई, जब पति -पत्नी दोनों कमरे मे सो रहे थे। छत्त गिरने के बाद जहां महिला की मौत हो गई, वहीं उसके पति इबराहम ख़ान की गांव वालों ने बहुत मशक्कत करके जान बचाई। इबराहम ख़ान ने कहा कि जब हम सुबह 5 बजे सो रहे थे तो अचानक हम पर छत आ गिरी। इसके बाद वह दोनों छत के मलबे नीचे दब गए और काफ़ी चीखें मारने के बाद पड़ोसियों ने उसे आकर मिट्टी नीचे से निकाला।

उस समय तक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इबराहम ने बताया कि वह कच्चे घर के लिए सरकार को बहुत बार गुहार लगा चुके हैं और दफ़्तरों के चक्कर काट -काट कर थक गए लेकिन उनके कच्चे घर के लिए सरकार ने कोई आर्थिक मदद नहीं की। इस मौके पर गांव के सरपंच जगरूप सिंह और गांववासियों ने कहा कि यह परिवार बहुत ही ग़रीब परिवार है। सरपंच ने कहा कि हम कई बार कच्चे घरों के लिए अर्ज़ियां दे चुके हैं लेकिन हमारे गांव में कोई भी कच्चा घर पक्का नहीं हुआ और जो यह घटना हुई है, बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में 100 के करीब कच्चे घर हैं। हमने सभी की अर्ज़ियां बी. डी. पी. ओ. दफ़्तर को भेजी हैं लेकिन अभी तक किसी को कोई पैसा नहीं मिला।
 

Content Writer

Vatika