कांग्रेसी नेताओं ने देश को कंगाली की ओर धकेला : चंदूमाजरा

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 09:18 AM (IST)

ईसड़ू(बैनीपाल/ कमल/सुखविंद्र कौर/बिपन): शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहादत समारोह संबंधी शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा करवाई शहादत कांफ्रैंस गुटबाजी की भेंट चढ़ी। इस मौके जहां कोई भी प्राथमिक पंक्ति का नेता इस कांफ्रैंस में नहीं पहुंचा, वहीं लोग भी कम संख्या में ही उपस्थित हुए।

यूथ अकाली के कोर समिति सदस्य यादविन्द्र सिंह यादू, शिरोमणि समिति सदस्य दविन्द्र सिंह खटड़ा, हलका को-आर्डीनेटर बूटा सिंह रायपुर, रजिन्द्र सिंह जीत महासचिव बी.सी. विंग, कौंसलर व सरपंचों सहित हलके के अन्य सीनियर नेता कांफ्रैंस में नहीं पहुंचे। इस मौके पूर्व स्पीकर विधानसभा चरनजीत सिंह अटवाल ने शहीद करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शहीद देश व कौम का सरमाया होते हैं।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की सत्ता पर सबसे ज्यादा समय राज किया और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भी इसी पार्टी के नेताओं ने करके देश को कंगाली के रास्ते पर धकेला। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35-ए खत्म करके देश को अखंड भारत बनाया है। इस अवसर पर विधायक हरिन्द्रपाल सिंह चंदूमाजरा, पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां, पूर्व चेयरमैन संता सिंह उमैदपुरी, पूर्व मंत्री ईशर सिंह मेहरबान, दरबारा सिंह गुरु, पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरदीप सिंह लिबड़ा, जतिन्द्र सिंह भिन्दा व अन्य उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News