पंजाबियों की जेब पर ''जंग'' की मार! प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:00 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पिछले दिनों से इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल हालात की वजह से पेट्रोल की कीमतों के दाम बढ़ गए हैं। पंजाब में एक्स्ट्रा प्रीमियर पावर पेट्रोल का दाम 105 रुपये से बढ़कर 107 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सरकार ने दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

आम लोग पहले से ही इस महंगाई के दबाव से जूझ रहे हैं, पेट्रोल के दाम बढ़ने से उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। इसका असर साफ तौर पर उनके रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा। अगर चल रहा इंटरनेशनल तनाव और संभावित युद्ध के हालात ऐसे ही जारी रहे, तो जनता की चिंता और बढ़ सकती है। क्योंकि लोगों को पहले से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News