पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी, सरारी सहित कई वजीरों की हो सकती है छुट्टी

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 11:31 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल दौरान मंत्री फौजा सिंह सरारी के साथ अन्य कई वजीरों की भी छुट्टी हो सकती है। सूत्रों अनुसार मंत्रिमंडल में यह बदलाव दिसंबर महीने के अंत तक होने की बात कही जा रही है। यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल करने के लिए अपने सलाहकारों से बातचीत की जा रही है।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचारों के आरोपों में घिरे तत्कालीन  स्वास्थ्य मंत्री को कैबिनेट से बाहर निकाल दिया था। अब मंत्री फौजा सिंह सरारी की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद शुरू हुई मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। विपक्ष की तरफ से सरारी की नियुक्ति पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे है। इसके लिए पार्टी द्वारा कई मंत्री पर कारवाई की जा सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल के पिछले समय से चर्चा चल रही थी पर पार्टी गुजरात और हिमाचल चुनावों में डटे होने के कारण कोई फैसला नहीं ले सकी थी। 

Content Writer

Vatika