नौजवानों के लिए मिसाल बनी 104 वर्षीय मान कौर, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 06:29 PM (IST)

पटियालाः दुनिया भर में भारत के तिरंगे की शान बढ़ाने वाली पंजाब की 104 वर्षीय एथलीट बेबे मान कौर किसी से कम नहीं। बेबे मान कौर नौजवान पीढ़ी के लिए मिसाल बन गई है। उनकी इन उपलब्धियों के ताज में एक और रत्न जुड़ गया, जब उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 2 लाख रुपए की नकद राशि और नारी शक्ति पुरुस्कार के लिए चुना गया। 

8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की तरफ से राष्ट्रपति भवन में नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। देश का गर्व बढ़ाने वाली बेबे मान कौर ने 1 मार्च को 104 साल पूरे किए हैं। बता दें कि बेबे ने 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था, जिस उम्र में लोगों के घुटने भार नहीं बर्दाश्त करते, उस उम्र में दौड़ में गोल्ड मैडल जीतना सचमुच एक महान प्राप्ति है। 

उनके बेटे गुरदेव सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है, क्योंकि उनकी बेबे देश की हर महिला के लिए एक उदाहरण बनती जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मान कौर की प्रशंसा की और युवा पीढ़ी को मान कौर के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। 

Vatika