अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ-पांव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 09:39 AM (IST)

तरनतारन(रमन): सिविल अस्पताल तरनतारन में उपचाराधीन कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज एक दर्जन केसों में नामजद भोलू पुत्र जगननाथ निवासी मुरादपुरा तरनतारन काफी समय से केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में अदालत के आदेशों पर कैद था। 2 दिन पहले अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। भोलू को अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया गया। 

इसकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय  जेल गोइंदवाल साहिब के 2 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। देर रात कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। एस.पी. (आई.) विशालजीत सिंह ने कहा कि कैदी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी की सुरक्षा में तैनात दोनों सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika