जेल में शादियों का सीजन, गैंगस्‍टर के बाद अब हत्‍यारे का हुआ निकाह

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 12:20 PM (IST)

नाभा(जैन/ सतीश/गोयल): नाभा की उच्च सुरक्षा प्राप्त नाभा जेल शगुनों वाली जेल बनती जा रही है। अब जेल के सुरक्षा कर्मियों को खतरनाक अपराधियों के हाथों में हथकड़ियों के इलावा हाथों में लाल चूड़ा पहने दुल्हनें देखने को मिल रही हैं। खूंखार कैदियों से भरी जेल में अभी शादियों का मौसम है। जेल में एक बार फिर शहनाई बजी है। इससे पहले 30 अक्तूबर को जेल में एक गैंगस्टर की शादी हुई थी।  दूल्हन के लिबास में एक युवती रिश्तेदारों के साथ जेल पहुंची और परिसर में ही निकाह की रस्में निभाई गईं। 

PunjabKesari

कत्ल केस में सजा काट रहा है दूल्हा

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों अनुसार नाभा जेल में कैदी गैंगस्टर मोहम्मद वसीम का निकाह हुआ। यह कैदी 2010 में हुए एक कत्ल मामले में सजा काट रहा है। वसीम ने हाईकोर्ट में निकाह के लिए पैरोल की मांग की थी। उसे निकाह से 3 दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वसीम की ओर से आवेदन में बताया गया था कि उसकी मंगनी हो चुकी है और निकाह के लिए पैरोल दी जाए। लेकिन, जेल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसका निकाह जेल के अंदर ही  करवाने का समय मुकर्रर किया था। शुक्रवार को दोनों के निकाह का सपना आखिर पूरा हो गया।

PunjabKesari

8 रिश्तेदार हुए निकाह में शामिल

माननीय हाईकोर्ट के आदेशों से जेल कॉम्पलैक्स में कुल 8 व्यक्तियों (रिश्तेदारों) को निकाह रस्म में शामिल होने की इजाजत मिली थी। निकाह करवाने के लिए काजी को भी मालेरकोटला से लाया गया था। कैदी व मंगेतर दोनों मालेरकोटला के ही रहने वाले हैं। इस कैदी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. सहित 5 से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन द्वारा इस निकाह रस्म के लिए सारे प्रबंध किए गए थे। 

PunjabKesari

जेल प्रबंधन ने की निकाह व्यवस्थाएं की

शुक्रवार सुबह वसीम की दुल्हन हुमा इरशाद अपने पिता चाचा सुकमा और बहन परवीन के साथ जेल के बाहर पहुंची और अंदर सूचना जाने के बाद कुछ ही देर में सभी को जरूरी सुरक्षा जांच के बाद जेल के अंदर भेजा गया। जेल प्रबंधन ने निकाह की रस्म के लिए जेल की अंदरूनी ड्योढ़ी में ही सुरक्षा और दूसरे प्रबंध किए थे। वसीम के परिजनों के साथ आए मौलवी फकीर मोहमद ने लिखित निकाहनामा में दोनों पक्षों की सहमति से मेहर की रकम लिखवाकर रीती-रिवाज के मुताबिक निकाह करवाया।

PunjabKesari
 
2023 के बाद ही हो पाएगा दोनों का मिलन
वसीम झल्ला पर संगरूर में हत्या का मामला दर्ज है। इसी केस में वसीम को उम्रकैद की सजा हुई जिसे इसी साल अगस्त महीने मैक्सिमम सिक्युरिटी जेल नाभा शिफ्ट किया गया था। इसके अलावा उस पर एनडीपीसी एक्ट और मारपीट के अलावा कई मामले दर्ज हैं। इनमें से 4 पैंडिंग हैं। हत्या केस में अक्टूबर 2023 को उसकी रिहाई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News