मेडिकल करवाने अस्पताल आए हवालाती फरार, पुलिस के फूले हाथ-पांव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 12:42 PM (IST)

लुधियाना (राज): लुधियाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए दो हवालाती पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर भाग गए। बताया जा रहा है कि दोनों हवालातियों ने हाथ में हथकड़ी पहनी हुई थी। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मी ने पीछा कर दोनों हवालातियों को ब्लड बैंक के पास पकड़ लिया। इसके बाद दोनों हवालातियों को पुलिस चौकी ले गए।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News