उम्रकैद काट रहे कैदियों ने लिखी सी.एम. चन्नी को चिट्ठी, की यह मांग

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 10:25 AM (IST)

पटियाला/बारन (इंद्र): पंजाब की अलग-अलग जेलों में बंद उम्रकैद काट रहे कैदियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से आ रहे ‘बंदी छोड़’ दिवस मौके अग्रिम रिहाई की मांग की है और सी.एम. चन्नी को एक मांग पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि जेलों के अंदर पुराने उम्रकैद काट रहे कैदियों की रिहाई रूल्ज 1962 अनुसार 2019 तक रिहाई होती रही है। उन्होंने कहा कि अब नए संशोधन किए रूल्ज अनुसार उम्रकैद काट रहे कैदियों की पैरोल छुट्टियों को सजा में न जोड़ कर उनके साथ धक्का किया जा रहा है।

बहुत से कैदी अपनी, सज़ाएं पुरी कर चुके हैं। फिर भी वह जेल में बंद हैं। उनके पारिवारिक मैंबर जहां परेशानी का सामना कर रहे हैं, वहीं सजा पूरी कर चुके कैदी मानसिक तौर पर परेशान हैं। कैदियों ने मांग की है कि पुराने रूल्ज को ही अपनाया जाए जिससे सजा पूरी कर चुके कैदी अपने परिवार के पास जा सकें।

शहीद भगत सिंह क्लब बारन के प्रधान इंद्रप्रीत सिंह, मित्र प्रधान सुखदेव सिंह गोल्डी, धरमिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और उपमुख्य मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से मांग की है कि राज्यों की जेलों में अंदर अपनी उम्रकैद की सजा पूरी कर चुके कैदियों के आचरण को देखते हुए आने वाले ‘बंदी छोड़’ दिवस मौके उनकी अग्रिम रिहाई की जाए।

पुराने कैदियों पर नए रूल्ज न लागू किए जाएं और उनकी पैरोल छुट्टियों को उनकी सजा में जोड़ा जाए जिससे उनकी रिहाई हो सके। यदि उनकी छुट्टियों को सजा में नहीं जोड़ा जाता तो उनकी रिहाई में और देरी होने के कारण कैदियों को मानसिक परेशानी सहन करनी पड़ सकती है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal